शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसीआई (IFCI) ने बेची एनएसई (NSE) में हिस्सेदारी

आईएफसीआई (IFCI) ने बाजार सूचकांक एनएसई (NSE) में अपनी थोड़ी हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने 873.74 रुपये प्रति शेयर की दर से एनएसई के 10.75 लाख इक्विटी शेयर (0.22%) बेच दिये हैं। 25 सितंबर 2017 को हुई एक बैठक में कंपनी के बोर्ड ने एक या एक से अधिक खरीदारों को एनएसई के 42,43,370 (0.86%) शेयरों को बेचने की मंजूरी दी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में आईएफसीआई का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 20.35 रुपये पर ही खुला। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.49% की गिरावट के साथ 20.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!