शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की चुकता पूँजी में हुआ इजाफा

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 90,41,65,700 रुपये हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में बढ़त स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 2 रुपये प्रति वाले 6,197 शेयर आवंटित करने से हुई है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 767.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 768.05 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 774.60 रुपये तक चढ़ा। गिरावट के रुख के बीच 756.10 रुपये का निचला स्तर छू कर ल्युपिन का शेयर कारोबार के अंत में 8.75 रुपये या 1.14% की कमजोरी के साथ 759.05 रुपये रुपये पर बंद हुआ। (22 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!