शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने किया सहायक कंपनी की स्थापना के लिए करार

प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) श्रीलंका में एक नयी सहायक कंपनी स्थापित करेगी।

महिद्रा ने श्रीलंका की आइडियल मोटर्स (Ideal Motors) के साथ न्यूको (NewCo) नामक कंपनी शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। न्यूको में 35% हिस्सा महिंद्रा और शेष आइडियल मोटर्स और/या इसकी साथी कंपनियों का होगा।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा का शेयर आज लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहा। 747.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज यह 746.00 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में महिंद्रा 2.80 रुपये 0.37% की हल्की कमजोरी के साथ 745.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!