शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

समाप्त हुआ एनएलसी इंडिया (NLC India) का संयुक्त उद्यम समझौता

आज एनएलसी इंडिया (NLC India) के शेयर में 1% से ज्यादा की कमजोरी आयी है।

कंपनी ने बताया है कि दामोदर वैली कॉर्पोरेशन ने एनएलसी इंडिया के साथ संयुक्त उद्यम करार समाप्त कर दिया है, जिसके तहत डीवीसी के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन (2x600 मेगावाट) का अधिग्रहण किया जाना था।
बीएसई में एनएलसी इंडिया का शेयर 85.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 85.40 रुपये पर खुला और 82.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 1.41% की गिरावट के साथ 84.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!