शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) ने रद्द की कैन फिन (Can Fin) में हिस्सेदारी बिकवाली प्रक्रिया

केनरा बैंक (Canara Bank) ने कैन फिन (Can Fin) में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया रद्द कर दी है।
बैंक ने सोमवार को इसकी वजह बताते हुए कहा कि बिकवाली सौदे के लिए मिले आवेदन मूल्यांकन के अनुरूप नहीं थे। इस समय केनरा बैंक की कैन फिन में 30% हिस्सेदारी है। बैंक ने कंपनी में अपना पूरा हिस्सा बेचने के लिए आवेदन माँगे थे।
उधर इस खबर का कैन फिन के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा। बीएसई में कैन फिन का शेयर 485.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 465.80 रुपये पर खुल कर अत में 55.45 रुपये या 11.43% की कमजोरी के साथ 429.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं केनरा बैंक का शेयर 0.05 रुपये या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 264.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!