शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) को मिला 1,081 करोड़ रुपये का ठेका

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) को भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम (Nuclear Power Corporation of India) से 1,081 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को यह कार्य तमिलनाडु में कुडनकूलम परमाणु शक्ति परियोजना की इकाई-3 और 4 के लिए मिला है। करार के तहत यह परियोजना 56 महीनों के भीतर अन्य कार्यों सहित चालू की जानी है।
बीएसई में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 447.75 रुपये पर खुला और साढ़े 11 बजे तक 443.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। निचले स्तरों से ही इसमें बढ़त आनी शुरू हुई। इसके बाद करीब पौने 1 बजे यह 0.95 रुपये या 0.21% की कमजोरी के साथ 446.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!