शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भूषण स्टील (Bhushan Steel) के अधिग्रहण के लिए टाटा स्टील (Tata Steel) को मिली सीसीआई की मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कर्ज से दबी भूषण स्टील (Bhushan Steel) के अधिग्रहण के लिए टाटा स्टील (Tata Steel) को मंजूरी दे दी है।

टाटा स्टील सीधे या सहायक कंपनी के जरिये भूषण स्टील की 75% हिस्सेदारी खरीदेगी। 01 फरवरी को भूषण स्टील पर 57,160 करोड़ रुपये का ऋण था। दिवालिया कार्यवाई के दौारन लेनदारों की समिति (सीओसी) ने टाटा स्टील को सफल समाधान आवेदक के रूप में घोषित कर दिया था।
उधर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 579.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 580.95 रुपये पर खुला और 591.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.35 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 10.85 रुपये या 1.87% की मजबूती के साथ 589.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!