शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : वेदांत, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर, जेट एयरवेज और डीएचएफएल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें वेदांत, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर, जेट एयरवेज और डीएचएफएल शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - पीएनबी, ल्युपिन, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, रिलायंस कम्युनिकेशंस, एमआरपीएल, क्रॉम्प्टन ग्रीव्स, धनलक्ष्मी बैंक, जिंदल पॉली फिल्म्स, कर्नाटक बैंक, सुवेन लाइफ साइंसेज और सिंडिकेट बैंक
वेदांत - कंपनी को इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स के अधिग्रहण के लिए सीसीआई की मंजूरी मिली।
ब्लू स्टार - जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 38% वृद्धि के साथ 51.2 करोड़ रुपये रहा।
हिंदुस्तान यूनिलीवर - हिंदुस्तान यूनिलीवर का चौथी तिमाही मुनाफा 14% की बढ़त के साथ 1,351 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस इन्फ्रा - कंपनी के बोर्ड ने राइट्स इश्यू या क्यूआईपी के जरिये 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की मंजूरी दी।
नाल्को - नाल्को ने खनन मंत्रालय के साथ समझौता किया।
डाबर - कंपनी ने डायबिटीज गोलियाँ पेश कीं।
डीएचएफएल - कंपनी डिबेंचरों के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
एम्फैसिस - नोमुरा फंड आयरलैंड और इंडिया इक्विटी फंड ने एम्फैसिस के 11,20,000 शेयर खरीदे
जेट एयरवेज - जून में उड़ान योजना के तहत सेवाएं शुरू करेगी।
पीएनसी इन्फ्रा - कंपनी को यूपी में समय से पहले राजमार्ग परियोजना पूरी करने के लिए 34 करोड़ रुपये का बोनस मिला है। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!