शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को मिला आपूर्ति ठेका, शेयर मजबूत

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को अमेरिकी बाजार में 72 केएमटी एपीआई पाइपों की आपूर्ति के लिए ठेका मिला है।

इसके साथ ही कंपनी के पास 1,610 केएमटी के ठेके हो गये हैं, जिनका मूल्य 11,000 करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि कंपनी ने इसकी घोषणा की बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका असर आज कंपनी के शेयर पर देखने को मिल रहा है।
बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 131.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 133.55 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे के करीब यह 3.30 रुपये या 2.51% की तेजी के साथ 134.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!