शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने छुआ आज तक का सबसे ऊँचा भाव

वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने आज अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ है।

आज पहली बार ही कंपनी का शेयर भाव 7,000 रुपये के ऊपर गया। बीएसई में बजाज फिनसर्व का शेयर 6,826.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 6,867.85 रुपये पर खुला और 10 बजे के करीब 7,074.45 रुपये के शिखर तक चढ़ा। हालाँकि इसके बाद थोड़ी गिरावट के कारण यह 7,000 रुपये के नीचे आ गया। पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 146.85 रुपये या 2.15% की वृद्धि के साथ 6,973.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!