शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को यूएसएफडीए (USFDA) से मिली नयी दवा के लिए मंजूरी

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने रेनिटिडिन (Ranitidine) गोलियों के लिए हरी झंडी दिखायी, जिनका इस्तेमाल पेट और आंतों के अलसर (फोड़ा) के इलाज में किया जाता है। रेनिटिडिन बीमार व्यक्ति को अलसर से राहत देने के बाद इसके दोबारा न होने देने में भी काम आती है। ग्रेन्यूल्स इंडिया जल्द ही इस दवा की बिक्री शुरू करेगी।
इस खबर का ग्रेन्यूल्स इंडिया के शेयर पर आज सकारात्मक असर देखने को मिला। बीएसई में कंपनी का शेयर 111.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 114.95 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 117.10 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 3.80 रुपये या 3.40% की बढ़ोतरी के साथ 115.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!