शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने किये शेयर आवंटित

विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने 1.75 लाख से अधिक इकिवटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने 2 रुपये प्रति वाले 1,75,270 इक्विटी शेयर आवंटित किये, जिससे इसकी चुकता पूँजी 20,46,33,852 रुपये की हो गयी है।
दूसरी ओर आज बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई में कंपनी का शेयर 544.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 543.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 549.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 542.25 रुपये के निचले भाव तक गिरा। अंत में यह 1.10 रुपये या 0.20% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 545.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!