शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनसीसी (NCC) को अगस्त में मिले 3,592.5 करोड़ रुपये के ठेके

3,592.5 करोड़ रुपये के ठेके मिलने की खबर से निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी एनसीसी (NCC) के शेयर में आज करीब 5% की मजबूती आयी।

एनसीसी को अगस्त में नये चार ठेके मिले हैं, जिनमें 671.5 करोड़ रुपये के तीन कार्य निर्माण क्षेत्र, 2,850 करोड़ रुपये का एक कार्य सड़क क्षेत्र और 70.9 करोड़ रुपये का एक कार्य जल और पर्यावरण क्षेत्र से संबंधित है।
बीएसई में एनसीसी का शेयर 98.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 98.90 रुपये के भाव पर खुला। करीब 11 बजे तक लाल रेखा के आस-पास कारोबार करने के बाद इसमें मजबूती आनी शुरू, जिससे यह 105.25 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में एनसीसी का शेयर 4.90 रुपये या 4.96% की बढ़ोतरी के साथ 103.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 141.85 रुपये और निचला स्तर 77.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी