शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को डेसॉक्सिमेटासोन (Desoximetasone) क्रीम के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिल गयी है।

इस इंजेक्शन का उत्पादन कंपनी के अहमदाबाद में स्थित टॉपिकल संयंत्र में किया जायेगा। गौरतलब है कि इस क्रीम का इस्तेमाल एक्जिमा, डार्माटाइटिस, एलर्जी और खाज के लिए किया जाता है।
दूसरी ओर सोमवार को बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 10.25 रुपये या 2.65% की बढ़त के साथ 396.75 रुपये पर बंद हुआ। कल यह पौने 2 बजे तक दबाव में रहा था, मगर इसके बाद शेयर में मजबूती आनी शुरू हुई। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 515.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा और 332.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!