शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए ने किया ल्युपिन (Lupin) के संयंत्र का निरीक्षण

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) की पीथमपुर (मध्य प्रदेश) में स्थित संयंत्र का निरीक्षण किया है।

यह एक जीएमपी (Good Manufacturing Practice) और ल्युपिन की टियोट्रोपियम के लिए पूर्व-अनुमोदन परीक्षण था। संयंत्र में यूएसएफडीए ने 8 से 18 अक्टूबर के दौरान निरीक्षण पूरा किया। गौरतलब है कि यूएसएफडीए ने परीक्षण के बाद 5 टिप्पणियाँ (Observations) जारी की हैं, जो कि कार्यविधि संबंधी (Procedural) हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में ल्युपिन का शेयर 17.80 रुपये या 1.99% की गिरावट के साथ 877.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,090.00 रुपये और निचला स्तर 723.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!