शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचडीएफसी बैंक, एनबीसीसी, मिंडा कॉर्प और सुजलॉन एनर्जी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचडीएफसी बैंक, एनबीसीसी, मिंडा कॉर्प और सुजलॉन एनर्जी शामिल हैं।

एचडीएफसी बैंक - बैंक ने क्लीयरिंग कॉर्प में 4% हिस्सेदारी खरीदी।
डॉलफिन ऑफशोर - सहायक कंपनी, डॉल्फिन ऑफशोर एंटरप्राइजेज (मॉरीशस) ने अल्कोक एशडाउन के खिलाफ मध्यस्थता मुकदमा जीता।
एनबीसीसी - कंपनी ने जेपी इन्फ्राटेक के लिए प्रस्ताव योजना पेश करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा किया।
मिंडा कॉर्प - कंपनी ने अपनी संयुक्त उद्यम भागीदार, फुरुकावा समूह जापान के साथ निश्चित समझौते किये।
सुजलॉन एनर्जी - लेनदेन के पहले हिस्से के रूप में, कनैडियन सोलर ने इसकी सहायक कंपनियों अमुन और अविघना में 49% हिस्सेदारी हासिल की।
आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग - कंपनी ने वित्तीय परिणाम पेश करने के लिए समय बढ़ाने के लिए सेबी के पास आवेदन किया। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी