शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि के बावजूद फिसला महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का शेयर

साल दर साल आधार पर नवंबर में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री में 13% की बढ़त हुई।

नवंबर 2017 में 22,994 इकाइयों के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में 25,949 ट्रैक्टर बेचे। इनमें महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 21,271 इकाई से 18% बढ़ कर 25,159 इकाई हो गयी। मगर कंपनी के ट्रैक्टर निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गयी। नवंबर में सालाना आधार पर महिंद्रा की ट्रैक्टर बिकवाली 1,723 इकाई से 54% घट कर 790 इकाई रह गयी।
वहीं कंपनी ने शनिवार को कुल बिक्री आँकड़े पेश किये थे, जिनमें इसके वाहन निर्यात में 40% और घरेलू बिक्री में 15% की बढ़त हुई है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री नवंबर 2017 में 38,570 इकाई के मुकाबले 2018 के समान महीने में 45,101 इकाई रही, जबकि निर्यात 2,531 इकाई से बढ़ कर 3,357 इकाई रहा। महिंद्रा की कुल घरेलू बिक्री 36,039 इकाई की तुलना में 41,564 इकाई रही।
उधर बीएसई में 790.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले महिंद्रा का शेयर 801.00 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे के करीब शेयर में तेज गिरावट शुरू हुई, जिससे यह 762.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12.40 बजे महिंद्रा के शेयरों में 2.55 रुपये या 2.98% की कमजोरी के साथ 766.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

Comments  

Nk
# Nk 2018-12-10 23:26
Kya Mahindra and Mahindra wapas upper ayega, kab Tak ayega. 800 k par kab jayenga

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!