शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) ने इसलिए किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) के निदेशक मंडल ने 07 जनवरी 2019 को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।

दरअसल विलय योजना के तहत गोदरेज इंडस्ट्रीज वोरा सोप्स (Vora Soaps) के शेयरधारकों को शेयर जारी करेगी। वोरा सोप्स के शेयरधारकों की पात्रता का निर्धारण करने के उद्देश्य से कंपनी ने 07 जनवरी को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
बता दें कि दोनों कंपनियों के विलय की योजना लागू हो गयी है। गोदरेज इंडस्ट्रीज ने घोषणा की थी कि 24 दिसंबर 2018 को कंपनी द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, मुम्बई के पास ई-फॉर्म आईएनसी-28 जवा करवाने के बाद यह योजना प्रभाव में आ चुकी है। इससे पहले 14 दिसंबर को राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने वोरा सोप्स के गोदरेज इंडस्ट्रीज के साथ विलय को मंजूरी दे दी थी।
उधर बीएसई में गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 516.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 515.80 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 522.45 रुपये और निचला स्तर 505.50 रुपये रहा है। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.45 रुपये या 0.47% की वृद्धि के साथ 518.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,449.94 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 656.90 रुपये तक चढ़ा और 434.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!