शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डीएचएफएल, जेट एयरवेज, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें डीएचएफएल, जेट एयरवेज, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

डीएचएफएल - केयर ने कंपनी की रेटिंग हटा दी है। साथ ही इसके वाणिज्यिक पत्रों और शॉर्ट टर्म डिपॉजिट रेटिंग ए1+ से घटा कर ए1 कर दी है।
नितिन कास्टिंग्स - कंपनी ने शेयरों के उप-विभाजन के लिए 15 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज - कंपनी ने राजेंद्र जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।
मेटालिस्ट फोर्जिंग्स - कंपनी को तीसरी तिमाही में 63.82 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
न्यू टेक इंडिया - कंपनी ने सीएफओ के इस्तीफे की घोषणा की।
एचडीएफसी बैंक - बैंक ने सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया द्वारा 3,848 रुपये में जारी किये जाने वाले प्रत्येक 1,000 रुपये के 37,993 इक्विटी शेयर खरीदने के लिए करार किया।
भारती एयरटेल - कंपनी के बोर्ड ने 32,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
कोटक महिंद्रा बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में 5 आधार अंकों तक की कटौती की।
फोर्ब्स ऐंड कंपनी - बोर्ड ने प्रोजेक्ट विनिसिया में 50% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दी।
जेट एयरवेज - कंपनी के 6 और विमानों का संचालन रुका। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!