शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बकाया वसूलने के लिए सेंट्रल बैंक (Central Bank) ने बिक्री के लिए रखे भूषण पावर, एस्सार स्टील के खाते

खबरों के अनुसार सेंट्रल बैंक (Central Bank) ने 3,321 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए भूषण पावर (Bhushan Power) और एस्सार स्टील (Essar Steel) के एनपीए खातों को बिक्री के लिए रखा है।

बैंक ने बकाया वसूलने के लिए बैंकों, संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी), गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और वित्तीय संस्थानों से निविदाएँ माँगी हैं।
खबर के मुताबिक आलोक इंडस्ट्रीज और बॉम्बे रेयन फैशंस वे दो अन्य कंपनियाँ हैं, जिनके खातों को सेंट्रल बैंक बिक्री के लिए रखना चाहता है। इन चारों कंपनियों में भूषण पावर पर बैंक के 1,550.07 करोड़ रुपये, आलोक इंडस्ट्रीज पर 1,251 करोड़ रुपये, एस्सार स्टील पर 423.61 करोड़ रुपये और बॉम्बे रेयॉन फैशंस पर 96.30 करोड़ रुपये बकाया हैं।
इन सभी खातों के लिए 20 मार्च को ई-नीलामी प्रकिया जरिये निविदाएँ दाखिल की जा सकती हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में सेंट्रल बैंक का शेयर 31.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 32.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 32.60 रुपये रहा है। करीब 11.50 बजे बैंक के शेयरों में 0.90 रुपये या 2.88% की तेजी के साथ 32.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 88.05 रुपये और निचला स्तर 27.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख