शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बैंक ऑफ इंडिया, जेट एयरवेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पिरामल एंटरप्राइजेज और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बैंक ऑफ इंडिया, जेट एयरवेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पिरामल एंटरप्राइजेज और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।

बैंक ऑफ इंडिया - बैंक की क्षतिपूर्ति सह आवंटन समिति ने पात्र कर्मचारियों को 6,25,52,188 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी।
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर - बीसी पटनायक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रतिनिधि, को शिव प्रभात के स्थान पर गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति की।
जेट एयरवेज - कंपनी ने तीन और विमानों का संचालन रोका।
केएनआर कंस्ट्रक्शंस - कंपनी को 920 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
एपेक्स फ्रोजन फूड्स - क्रिसिल ने 114.77 करोड़ रुपये की बैंक ऋण सुविधाओं पर अपनी दीर्घकालिक ए-/स्थिर रेटिंग की पुष्टि की।
इंडो यूएस बायो-टेक - कंपनी के बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी।
एलटी फूड्स - एसबीआई म्यूचुअल फंड ने कंपनी में 1.09% हिस्सेदारी घटाकर 2.53% की।
पिरामल एंटरप्राइजेज - लघु अवधि के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के लिए केयर ने क्रेडिट रेटिंग दी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - कंपनी ने एनएमएसईजेड - पहला एकीकृत औद्योगिक क्षेत्र के साथ करार किया।
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज - भारत में वीजा आवेदन स्वीकार करने के लिए वियतनाम के दूतावास ने कंपनी ने करार किया।
जेनसार टेक्नोलॉजीज - जेनसर को व्यायर मेडिकल, यूएस द्वारा आईटी परिवर्तन भागीदार के रूप में चुना गया। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख