शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) ने ऐसे जुटाये 1,000 करोड़ रुपये

देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल विक्रेता कंपनी भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

सरकारी कंपनी ने यह पूँजी प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायी है। 5 वर्षीय मैच्योरिटी अवधि वाले इन डिबेंचरों पर 8.02% की कूपन दर है। कंपनी इन डिबेंचरों को बीएसई तथा एनएसई दोनों सूचकांकों पर सूचीबद्ध करेगी।
गौरतलब है कि डिबेंचरों के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल भारत पेट्रोलियम पूँजीगट व्ययों को पूरा करने और पहले से हो चुके खर्चों की आपूर्ति करने में करेगी।
उधर बीएसई में भारत पेट्रोलियम का शेयर 387.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 387.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 394.40 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
अंत में कंपनी का शेयर 2.90 रुपये या 0.75% की बढ़ोतरी के साथ 389.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 84,590.01 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 467.00 रुपये और निचला स्तर 239.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!