शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced) ने चीन की हिटजेन (HitGen) से मिलाया हाथ

सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced) के शेयर भाव में करीब 1% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

सन फार्मा एडवांस्ड ने चीन की हिटजेन (HitGen) के साथ रिसर्च समझौता किया है। करार के तहत हिटजेन सन फार्मा की नयी खोजों के लिए अपने उन्नत प्रौद्योगिकी मंच को उपयोग में लायेगी, जो डीएनए-एनकोडेड लाइब्रेरी डिजाइन, संश्लेषण और स्क्रीनिंग पर आधारित है। समझौते के अनुसार अग्रिम भुगतान के साथ ही भविष्य में कुछ खास मौकों पर हिटजेन को भुगतान किया जायेगा।
दूसरी ओर बीएसई में सन फार्मा एडवांस्ड का शेयर 196.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 197.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 203.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का सर्वाधिक भाव है।
पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.90 रुपये या 0.97% की बढ़ोतरी के साथ 198.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,084.74 करोड़ रुपये रही। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 438.25 रुपये और निचला स्तर 140.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!