शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) को आयकर विभाग ने भेजा 5,872 करोड़ रुपये का कर नोटिस

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) को आयकर विभाग (Income Tax Deptt) ने 5,872.13 करोड़ रुपये का कर नोटिस भेजा है।

यह नोटिस ग्रासिम को आदित्य बिड़ला नुवो और आदित्य बिड़ला फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ इसके विलय के मामले में भेजा गया है। नोटिस में लाभांश वितरण कर और ब्याज सहित 5,872.13 करोड़ रुपये की माँग की गयी है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (डीसीआइटी) द्वारा जारी किये गये आदेश में कहा है कि विलय योजना में अलग हुई कंपनी का डीमर्जर कानून की धारा 2(19 एए) के अनुरूप नहीं है। इसलिए कंपनी इकाई के आदित्य बिड़ला कैपिटल (एबीसी) में विलय के मद्देनजर एबीसी द्वारा ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों को आवंटित किये गये शेयरों के मूल्य को कानून के तहत लाभांश माना जायेगा।
ग्रासिम के अनुसार यह आदेश कानून के तहत सही नहीं है। साथ ही कंपनी ने आदेश के खिलाफ जरूरी कदम उठाने की घोषणा की है।
बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 829.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 816.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 806.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब साढ़े 11 बजे यह 13.90 रुपये या 1.68% की गिरावट के साथ 815.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 53,643.59 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,115.00 रुपये और निचला स्तर 688.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख