शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस, मजेस्को और आरती इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस, मजेस्को और आरती इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स - कंपनी ने 10 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दी।
वक्रांगी - आरबीआई ने कंपनी को व्हाइट लेबल एटीएम के लिए जारी किये गये प्राधिकरण को नवीनीकृत किया।
एजिस लॉजिस्टिक्स - बोर्ड ने 1 रुपये के अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों पर 50 पैसे के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी।
एचसीएल टेक - कंपनी ने जेरॉक्स कॉर्पोरेशन के साथ समझौता किया।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - रिलायंस जियो के साथ हुआ सौदा समाप्त हुआ।
टाटा मोटर्स - जेगुआर लैंड रोवर ने गड़बड़ी की जाँच करने के लिए कुछ वाहन वापस मंगाये।
आरती इंडस्ट्रीज - बोर्ड ने क्यूआईपी के माध्यम से इक्विटी शेयरों जारी करके धन जुटाने को मंजूरी दी।
मजेस्को - कंपनी ने भारत में बीमा सॉफ्टवेयर व्यवसाय का अधिग्रहण किया।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन - कंपनी डिबेंचरों का बकाया चुकाने में नाकाम रही।
होटल लीला वेंचर - कंपनी अपने आतिथ्य और होटल संचालन व्यवसाय बेचेगी।
आईएसजीईसी हेवी इंजीनियरिंग - कंपनी ने इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन के लिए रिकॉर्ड तिथि के रूप में 29 मार्च तय की। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख