शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जेट एयरवेज, जीएमआर इन्फ्रा, माइंडट्री, पीएनबी और डिश टीवी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जेट एयरवेज, जीएमआर इन्फ्रा, माइंडट्री, पीएनबी और डिश टीवी शामिल हैं।

शीला फोम - 2 प्रमोटर 8.68% तक हिस्सेदारी बेचेंगे।
जेट एयरवेज - कंपनी 31 मार्च से 50 उड़ानों को बहाल और भुज, मैंगलोर, भोपाल और औरंगाबाद से परिचालन फिर से शुरू करेगी।
जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर - कंपनी ने अपने हवाई अड्डों के कारोबार में टाटा समूह, जीआईसी और एसएसजी कैपिटल मैनेजमेंट द्वारा 8000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की घोषणा की।
वोकहार्ट - आयरलैंड, यूके दवा नियामक ने औरंगाबाद इकाई को मंजूरी दे दी।
माइंडट्री - बोर्ड ने कंपनी के इक्विटी शेयरों की वापस खरीद न करने के फैसले के साथ ही एलऐंडटी के प्रस्ताव का मूल्यांकन करने के लिए निदेशक पैनल का गठन किया है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स - कंपनी ने 1 रुपये प्रति वाले शेयरों के लिए 70 पैसे प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया।
मेघमणि ऑर्गेनिक्स - दहेज में स्थित इकाई में आग लग गयी।
ऐरिस इंटरनेशनल - बोर्ड ने सुष्मा अनुज यादव को सीएफओ नियुक्त किया।
डिश टीवी - बोर्ड ने अतिरिक्त निदेशक के रूप में कंपनी के मौजूदा सीईओ अनिल कुमार दुआ की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
पीएनबी - आरबीआई ने 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
यूनिटेक - कंपनी ने यूनिटेक पावर में पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए स्टर्लिंग ऐंड विलसन के साथ करार किया।
नारायण हृदयालय - कंपनी ने अमेरिका में व्यावसायिक प्रक्रिया और प्रौद्योगिकी परामर्श व्यवसाय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख