शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

गुरुवार को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के निदेशक मंडल की एक अधिकृत समिति की बैठक हुई।

बैठक में समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दे दी। इससे कोटक महिंद्रा बैंक को 150 करोड़ रुपये की पूँजी हासिल हुई है।
योग्य निवेशकों को आवंटित किये गये डिबेंचरों पर 8.25% की कूपन दर और इनकी अवधि 7 वर्ष 1 महीना यानी कुल 85 महीनों की है।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,338.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,354.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका शिखर भी है।
करीब सवा 10 बजे कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 6.95 रुपये या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 1,345.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार पूँजी 2,56,745.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,424.00 रुपये और निचला स्तर 1,002.30 रुपये रहा है।
2003 में शुरू हुए कोटक महिंद्रा बैंक पहले एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) (कोटक महिंद्रा फाइनेंस) थी। मगर 16 साल पहले आरबीआई से बैंकिंग लाइसेंस मिलने के बाद यह देश की बैंक में तब्दील होने वाली पहली एनबीएफसी कंपनी बनी। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख