शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जॉर्डन में की सहायक कंपनी स्थापित

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जॉर्डन में महिंद्रा आर्मर्ड व्हीकल (Mahindra Armored Vehicles) स्थापित करने की घोषणा की है।

महिंद्रा आर्मर्ड की स्थापना महिंद्रा अमीरात व्हीकल आर्मिंर्ग (Mahindra Emirates Vehicle Armouring) की सहायक इकाई के रूप में की गयी है, जो महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की स्टेप डाउन सहायक कंपनी है। महिंद्रा अमीरात व्हीकल आर्मिंर्ग के 88% शेयर महिंद्रा ओवरसीज इन्वेस्टमेंट के पास हैं, जो महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 660.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 663.50 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 674.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 6.50 रुपये या 0.98% की बढ़ोतरी के साथ 667.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 82,939.59 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 615.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख