शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) : 1 लाख इकाई के पार पहुँची टीवीएस रेडियोन (TVS Radeon) की बिक्री

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने अपनी नयी 110 सीसी वाली मोटरसाइकिल टीवीएस रेडियोन (TVS Radeon) की 1 लाख से अधिक इकाइयाँ बेचने की घोषणा की है।

प्रमुख दो-तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर की टीवीएस रेडियोन ने लॉन्च के केवल 7 महीनों में बिक्री के मामले में एक लाख इकाइयों का आँकड़ा पार कर लिया।
टीवीएस मोटर के अनुसार टीवीएस रेडियोन के लिए देश भर के लक्षित उपभोक्ताओं की तरफ से भारी माँग देखने को मिली है। सिंक्रनाइज ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (एसबीटी) से लैस टीवीएस रेडियोन महत्वपूर्ण प्रशंसा और कई पुरस्कार भी मिले हैं।
बता दें कि एसबीटी की सबसे खास बात है कि यह ब्रेकिंग दूरी को कम और स्थिरता में सुधार करता है। एसबीटी सुनिश्चित करता है कि जब भी रियर ब्रेक लगाया जाये तो फ्रंट ब्रेक अपने आप लगे।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 485.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग सपाट 486.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 493.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 3 बजे टीवीएस मोटर के शेयरों में 4.55 रुपये या 0.94% की मजबूती के साथ 490.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर टीवीएस मोटर की बाजार पूँजी 23,300.65 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 693.40 रुपये तक चढ़ा और 448.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!