शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉफी डे (Coffee Day) बेचेगी सहायक कंपनी में 49% हिस्सेदारी

कॉफी डे (Coffee Day) ने कॉफी डे कंसल्टेंसी सर्विसेज (Coffee Day Consultancy Services) या सीडीसीएस में 49% हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है।

कॉफी डे सीडीसीएस में 49% हिस्सेदारी जापान की इम्पैक्ट एचडी (Impact HD) को 104.45 करोड़ रुपये में बेचेगी। इसके लिए कॉफी डे ने अपनी सामग्री सहायक कंपनी कॉफी डे ग्लोबल और सीडीसीएस सहित इम्पैक्ट एचडी के साथ करार किया है। सौदा पूरा होने के बाद सीडीसीएस में कॉफी डे और कॉफी डे ग्लोबल की 51% रह जायेगी।
कॉफी डे ने यह भी कहा है कि सीडीसीएस खुदरा क्षेत्र में परामर्श सेवाएँ प्रदान करने का व्यवसाय करेगी। सीडीसीएस की सहायक कंपनी कॉफी डे फ्रेश ऐंड ग्राउंड व्यवसाय का संचालन और प्रबंधन करती है।
दूसरी ओर बीएसई में कॉफी डे का शेयर 276.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 281.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 274.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 0.49% की कमजोरी के साथ 274.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,805.20 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 356.20 रुपये और निचला स्तर 237.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख