शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने सहायक कंपनी में बढ़ायी हिस्सेदारी

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने अपनी सहायक कंपनी एलऐंडटी शिपबिल्डिंग (L&T Shipbuilding) में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

लार्सन ऐंड टुब्रो ने तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम (टिडको) से 32.74 करोड़ रुपये में एलऐंडटी शिपबिल्डिंग की अतिरिक्त 3% हिस्सेदारी खरीदी है।
एलऐंडटी शिपबिल्डिंग की स्थापना 13 नवंबर 2017 को की गयी थी। यह चेन्नई के कट्टुपल्ली में एक आधुनिक पोत शिपयार्ड का संचालन करती है, जहाँ जहाजों का निर्माण और बाकी संबंधित कार्य होते हैं। एलऐंडटी शिपबिल्डिंग युद्धपोत, विशेष वाणिज्यिक जहाजों के अलावा अन्य पोत तैयार करती है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,369.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 1,371.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,386.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 7.95 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 1,377.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,93,268.05 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,459.10 रुपये और निचला स्तर 1,183.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख