शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आया सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank), ब्याज आमदनी भी बढ़ी

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) को 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में 128.02 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 2,195.12 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 1,678.77 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.29% की बढ़ोतरी के साथ 1,952.24 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 6,046 करोड़ रुपये की तुलना में 4.94% की वृद्धि के साथ 6,345.22 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च में सिंडिकेट बैंक का ऑपरेटिंग मुनाफा 934.15 करोड़ रुपये 13.15% की बढ़ोतरी के साथ 1,056.96 करोड़ रुपये रहा। बैंक के एनपीए अनुपात में भी सुधार हुआ है। बैंक का सकल एनपीए अनुपात 11.53% से घट कर 11.37% और शुद्ध एनपीए अनुपात 6.28% की तुलना में 6.16% पर आ गया।
गौरतलब है कि प्रोविजन कम होने का सिंडिकेट बैंक के नतीजों पर सकारात्मक असर पड़ा। बैंक के प्रोविजन 3,544.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 831.22 करोड़ रुपये के रह गये।
सिंडिकेट बैंक ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी भी कर दी है। बैंक की एमसीएलआर या न्यूनतम ऋण दर एक दिन के लिए 8.15% के मुकाबले 8.20%, एक महीने के लिए 8.25% से बढ़ा कर 8.30%, तीन महीनों के लिए 8.40% से 8.45%, 6 महीनों के लिए 8.55% से 8.60% और एक वर्षीय एमसीएलआर 8.60% से कर 8.65% हो गयी है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर 1.30 रुपये या 3.55% की मजबूती के साथ 37.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,171.31 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 53.50 रुपये और निचला स्तर 29.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख