शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस खबर से चढ़ा सिंटेक्स प्लास्टिक्स (Sintex Plastics) का शेयर

सिंटेक्स प्लास्टिक्स (Sintex Plastics) के शेयर में करीब 2.5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल सिंटेक्स प्लास्टिक्स ने अपनी सामग्री सहायक कंपनी सिंटेक्स-बीएपीएल (Sintex-BAPL) के ऑटो खंड को बेचने की मंजूरी दे दी है। सिंटेक्स प्लासटिक्स ने बिक्री से संबंधित सभी वैधानिक आवश्यकताओं को पूरा करने सहित प्रस्तावों की जाँच करने और अंतिम रूप देने के लिए ऑटो डिवीजन विभाजन समिति का गठन भी किया है। इसी खबर से कंपनी के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है।
बीएसई में सिंटेक्स प्लासटिक्स का शेयर 16.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 16.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 17.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 2.48% की बढ़ोतरी के साथ 16.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर सिंटेक्स प्लास्टिक्स की बाजार पूँजी 1,044.35 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 55.00 रुपये और निचला स्तर 14.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख