शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

आज आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कपड़ा उद्योग कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के निदेशक मंडल की शेयरधारक संबंध समिति की बैठक हुई।

बैठक में 10 लाख रुपये प्रति वाले 7,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने का निर्णय लिया गया। प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये इन डिबेंचरों पर 7.50% की कूपन दर है।
रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल और आईसीआरए दोनों ने डिबेंचरों के लिए एएए (स्थिर) रेटिंग जारी की है। 04 जून को मैच्योर होने वाले इन डिबेंचरों को कंपनी बीएसई और एनएसई के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध करेगी।
वहीं बीएसई पर ग्रासिम के शेयर में करीब 1% की कमजोरी देखने को मिली। बीएसई में ग्रासिम का शेयर 895.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह गिरावट के साथ 890.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 884.50 रुपये के निचले स्तर गिरा।
अंत में यह 8.30 रुपये या 0.93% की कमजोरी के साथ 886.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 58,323.35 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 1,091.65 रुपये और निचला स्तर 688.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख