शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, बायोकॉन, टेक महिंद्रा, जेट एयरवेज और डीएचएफएल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, बायोकॉन, टेक महिंद्रा, जेट एयरवेज और डीएचएफएल शामिल हैं।

टीसीएस - एसएपी लियोनार्डो द्वारा संचालित एक आईओटी और ब्लॉकचेन सॉल्यूशन के साथ सर्जिकल किट हैंडलिंग को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने एसएपी के साथ हाथ मिलाया।
डीएचएफएल - कंपनी ने डिबेंचरों पर 56.8 लाख रुपये का ब्याज चुकाया।
रेप्रो इंडिया - रेप्रो इंडिया ने कंपनी और सहायक कंपनी रिप्रो इनोवेटिव डिजीप्रिंटर के बीच डिमर्जर की योजना को मंजूरी दी।
बिनानी इंडस्ट्रीज - कंपनी के स्वतंत्र निदेशक रतन कुमार सरावगी ने निर्देशन से इस्तीफा दे दिया है।
कॉक्स ऐंड किंग्स - केयर ने 375 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों पर ए1+ रेटिंग की पुष्टि की, लेकिन गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर रेटिंग एए/स्थिर से एए-/स्थिर संशोधित की।
मैकलॉयड रसेल - आईसीआरए ने कंपनी की ऋण रेटिंग को बी- से घटा कर बीबीबी- कर दिया।
बायोकॉन - कंपीन ब्रांडेड फॉर्मूलेशन भारतीय व्यवसाय को 45 करोड़ रुपये में बेचेगी।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक - कंपनी टियर-II बॉन्ड जारी करने पर विचार करेगी।
टेक महिंद्रा - कंपनी ने 27.5 लाख कनाडाई डॉलर में ऑब्जेक्टवाइज कंसल्टिंग ग्रुप खरीदेगी।
जेट एयरवेज - लेनदारों ने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत समाधान करने का फैसला किया है। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख