शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने से चढ़ा सूर्या रोशनी (Surya Roshni) का शेयर

एलईडी, स्टील पाइप और पंखे जैसे घरेलू उपकरण निर्माता कंपनी सूर्या रोशनी (Surya Roshni) के शेयर भाव में 3% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
सूर्या रोशनी को भारत गैस रिसोर्सेज (Bharat Gas Resources) से कोटेड (लेपित) लाइन पाइपों के लिए ठेका मिला है।
कंपनी को ई-निविदा के जरिये एपीआई ग्रेड कोटेड 3एलपीई लाइन पाइपों की आपूर्ति के लिए 151.88 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। इसमें 4,64,000 मीटर विभिन्न आकार और विशेषताओं के पाइप शामिल हैं।
बीएसई में सूर्या रोशनी का शेयर 236.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह हल्की गिरावट के साथ 234.95 रुपये पर खुला। मगर कमजोर शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 8.00 रुपये या 3.39% की मजबूती के साथ 244.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,328.67 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 363.90 रुपये और निचला स्तर 185.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख