शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लेनदारों के बीच हुए करार से रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) में 12% से ज्यादा की उछाल

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के शेयर ने 12% से ज्यादा की उछाल मारी है।

रिलायंस इन्फ्रा के 16 लेनदारों ने इंटर-क्रेडिटर समझौते (आईसीए) पर हस्ताक्षर कर दिये, जिससे कंपनी के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। 07 जून जारी किये गये आरबीआई (RBI) के सर्कुलर के मुताबिक रिलायंस इन्फ्रा के ऋण के समाधान के लिए इसके 100% कर्जदाताओं ने आईसीए पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
इससे कंपनी को समाधान योजना लागू करने के लिए 180 दिनों की मोहलत मिल गयी है। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपनी कई संपत्तियों की बिक्री की उन्नत प्रगति के आधार पर 180 दिन की समयसीमा से पहले समाधान योजना को अच्छी तरह से लागू करने का विश्वास जताया है।
आरबीआई के नियमानुसार समाधान योजना के लिए ऋण मूल्य के 75% ऋणदाताओं और ऋणदाताओं की संख्या में से 60% का सहमत होना जरूरी होता है।
रिलायंस इन्फ्रा की योजना संपत्तियों को बेच कर अपना कर्ज चुकाने की है।
बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 46.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 46.15 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में यह 53.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 5.70 रुपये या 12.39% की मजबूती के साथ 51.70 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,357.03 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 488.50 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 37.30 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख