शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने ठोका एसआबीई (SBI) पर जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने देश के सबसे बड़े बैंक एसआबीई (SBI) पर 7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने एसबीआई पर यह जुर्माना संपत्ति वर्गीकरण मानदंड, चालू खातों को खोलने और संचालन के लिए आचार संहिता और बड़े क्रेडिट पर सूचना के केंद्रीय भंडार पर डेटा की जानकारी देने, धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन और धोखाधड़ी की वर्गीकरण और रिपोर्टिंग के दिशानिर्देशों के पालन न करने के कारण लगाया है।
विभिन्न सुरक्षा और अन्य कारणों से आरबीआई ने इस साल में कोटक महिंद्रा बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एसबीआई, कॉर्पोरेशन बैंक, इलाहबाद बैंक सहित 40 से ज्यादा बैंकों पर जुर्माना ठोका है। जानकारों के मुताबिक पिछले साल सामने आये पीएनबी घोटाले के बाद आरबीआई ने बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य के मद्देनजर बैंकों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए ये जुर्माने लगाये हैं।
इस बीच बीएसई में एसबीआई का शेयर 359.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 358.80 रुपये पर खुला। लाल निशान में खुलने के बाद एसबीआई के शेयरों में खरीदारी देखी गयी, जिससे यह 365.85 रुपये तक चढ़ा।
करीब 3 बजे एसबीआई के शेयरों में 3.85 रुपये या 1.07% की बढ़ोतरी के साथ 363.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,24,677.37 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 373.40 रुपये और निचला स्तर 247.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख