शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डीसीबी बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, सुजलॉन एनर्जी, विप्रो और यस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें डीसीबी बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, सुजलॉन एनर्जी, विप्रो और यस बैंक शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - विप्रो, यस बैंक, माइंडट्री, मेनन बियरिंग्स, डीएफएम फूड्स, धनलक्ष्मी बैंक, आदित्य बिड़ला मनी, टाटा इलेक्सी, एसईएल मैन्युफैक्चरिंग
डीसीबी बैंक - अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का मुनाफा 16.6% की बढ़ोतरी के साथ 81.1 करोड़ रुपये रहा।
एमसीएक्स - कंपनी ने 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में 43.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
जय भारत मारुति - कंपनी का तिमाही मुनाफा 13.44 करोड़ रुपये से घट कर 7.85 करोड़ रुपये रह गया।
5पैसा कैपिटल - कंपनी का 101.9 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू 23 जुलाई को खुल कर 6 अगस्त को बंद होगा।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक - बैंक ने 16 जुलाई से 1 वर्ष के लिए 8.70% ऋण दर निर्धारित की।
आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग - ऑडिट शुल्क का भुगतान न करने के कारण कंपनी को ऑडिटर बीएसआर ऐंड एसोसिएट्स से त्याग पत्र मिला।
इंटरग्लोब एविएशन - कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने राकेश गंगवाल द्वारा उठाये गये कॉरपोरेट गवर्नेंस खामियों और प्रमोटरों में मतभेदों पर इंडिगो से जवाब माँगा।
मनकिया - कंपनी ने भारत बेगवानी को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया।
सुजलॉन एनर्जी - कंपनी ने 17.2 करोड़ डॉलर के बॉन्ड का मूलधन नहीं चुकाया।
सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर - अप्रैल-जून की अवधि में टोल आमदनी 2.3% बढ़ कर 280 करोड़ रुपये हो गयी।
केएनआर कंस्ट्रक्शंस - कंपनी को नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी से 847.34 करोड़ रुपये के ठेके मिले। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख