शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) अगले पाँच साल में करेगी 74,000 करोड़ रुपये का निवेश

सरकारी तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) अगले पाँच साल में 74,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी बतौर पूँजीगत व्यय यह निवेश करेगी। कंपनी की हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सुराणा ने वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को बताया कि पेट्रोकेम और विदेश में परियोजनाओं में निवेश करने के अलावा कंपनी अपनी शोधन क्षमता और आपूर्ति श्रृंखला का विस्तार करेगी।
देश में तीन प्रमुख रिफाइनरियों को चलाने वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम वर्तमान में आंध्र प्रदेश में अपनी विशाख रिफाइनरी को 20,928 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आधुनिक बना रही है। एक बार पूरा हो जाने के बाद इस परियोजना से कंपनी की मौजूदा प्रति वर्ष 8.33 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता 80% बढ़ कर प्रति वर्ष 15 मिलियन मीट्रिक टन हो जायेगी।
बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 239.00 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 238.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 232.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब सवा 12 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 4.25 रुपये या 1.78% की कमजोरी के साथ 234.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 35,771.74 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 333.45 रुपये और निचला स्तर 163.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!