शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ब्रिटानिया, टीसीएस, इन्फोसिस, बीएचईएल और एचडीएफसी बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ब्रिटानिया, टीसीएस, इन्फोसिस, बीएचईएल और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - टेक्नोफैब इंजीनियरिंग, वाडीलाल इंडस्ट्रीज, वाडीलाल एंटरप्राइजेज, भारत भूषण शेयर, गोलेछा ग्लोबल फाइनेंस
एचडीएफसी बैंक - बैंक ने श्रीनिवासन वैद्यनाथन को सीएफओ नियुक्त किया।
फ्यूचर रिटेल - अमेजन ने फ्यूचर कूपन में 49% हिस्सेदारी खरीदी, जो फ्यूचर रिटेल की प्रमोटर इकाई है।
सोमानी सेरामिक्स - बोर्ड ने कंपनी के साथ शबलोना इंडिया के समामेलन की प्रारूप योजना को मंजूरी दी।
कमर्शियल सिन बैग्स - कंपनी ने इक्विटी शेयरों पर प्रति शेयर 80 पैसे के लाभांश की सिफारिश की।
बीएचईएल - क्रिसिल ने कंपनी की दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं पर अपना दृष्टिकोण स्थिर से नकारात्मक किया।
कामधेनु - कंपनी ने पेंट्स फैक्ट्री में आंशिक विनिर्माण कार्य शुरू किया।
प्राइम फोकस - बोर्ड ने अपने व्यापार डिविजन वीएफएक्स कारोबार की बिक्री को मंजूरी दी।
टीसीएस - कंपनी ने अपने अनूठे डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन का वर्धित संस्करण लॉन्च किया।
इन्फोसिस - कंपनी और इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन ने प्रीसिशन दवा के लिए साझेदारी की।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस - फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के 820 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
ब्रिटानिया - मंदी को मात देने के लिए ब्रिटानिया ने कीमतों में मामूली वृद्धि की। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख