शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने घटाये साबुन उत्पादों के दाम

खबरों के अनुसार प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने अपने साबुन उत्पादों की कीमतों में 30% तक की कटौती की है।

कंपनी ने पिछले महीने लक्स (Lux), डव (Dove) और लाइफबॉय (Lifebuoy) साबुनों की कीमतें 20-30% तक घटा दीं। कंपनी ने यह निर्णय कमजोर माँग से निपटने के लिए उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए लिया है।
आँकड़ों के अनुसार लाइफबॉय देश में सर्वाधिक बिकने वाला साबुन उत्पाद है। हालाँकि हिंदुस्तान यूनिलीवर ने फेयर ऐंड लवली, पॉन्ड्स, पियर्स और डव जैसे ब्रांडों के फेस-वॉश की कीमतों में 4-14% तक की वृद्धि की है।
इस खबर के बीच हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर दबाव में है। बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1,861.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,841.20 रुपये पर खुला। सुबह 10 बजे यह 31.55 रुपये या 1.69% की कमजोरी के साथ 1,830.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,96,158.59 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,888.95 रुपये और निचला स्तर 1,477.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख