शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

06 सितंबर को आंध्र बैंक (Andhra Bank) का बोर्ड करेगा विलय पर विचार

आंध्र बैंक (Andhra Bank) के शेयर में 2% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

शुक्रवार 06 सितंबर को आंध्र बैंक के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें सरकार द्वारा प्रस्तावित आंध्र बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के विलय पर विचार किया जायेगा। इन तीनों बैंकों के विलय से 14.59 लाख करोड़ रुपये के कारोबार और 9,609 शाखाओं वाला बैंक तैयार होगा।
बता दें कि हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 सरकारी बैंकों के आपस में विलय का ऐलान किया, जिसके बाद 10 की जगह केवल 4 बैंक वजूद में रह जायेंगे।
बीएसई में आंध्र बैंक का शेयर 19.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 20.10 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत में ही यह लाल निशान में पहुँच गया और साढ़े 10 बजे के करीब 19.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
करीब सवा 11 बजे बैंक के शेयरों में 0.45 रुपये या 2.26% की कमजोरी के साथ 19.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव कंपनी की बाजार पूँजी 5,804.83 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 34.85 रुपये और निचला स्तर 17.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी