शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) की इकाई ने एसबीआई से मिलाया हाथ

वित्तीय सेवा प्रदाता इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) की सहायक कंपनी ईसीएल फाइनेंस (ECL Finance) ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) के साथ समझौता किया है।

यह एक सह-उत्पत्ति समझौता (Co-Origination Agreement) है, जिसके जरिये सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की ऋण तक पहुँच बढ़ायी जायेगी।
बैंकों और एबीएफसी द्वारा ऋणों की सह-उत्पत्ति पर आरबीआई (RBI) के दिशानिर्देश के मुताबिक इस गठबंधन का लक्ष्य एमएसएमई को समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए टियर 2 और टियर 3 बाजारों में संयुक्त पहुँच का लाभ उठाना है।
उधर बीएसई में इडेलवाइज फाइनेंशियल का शेयर 105.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 107.50 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 104.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 0.50 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 104.75 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,778.26 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 271.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 93.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 5 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख