शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फार्मेसी कारोबार के पुनर्गठन, बिक्री के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स को सीसीआई की मंजूरी

अपने फार्मेसी कारोबार के पुनर्गठन और बिक्री के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) या सीसीआई की मंजूरी मिल गयी है।

सीसीआई ने अपोलो हॉस्पिटल्स की फार्मेसी इकाई को ईएनएएम सिक्योरिटीज (Enam Securities), झेलम इनवेस्टमेंट फंड (Jhelum Investment Fund) और हेमेंद्र कोठारी (Hemendra Kothari) को बेचने की मंजूरी दे दी।
बता दें कि नवंबर 2018 में अपोलो हॉस्पिटल्स ने अपोलो फार्मेसीज के अंतर्गत आने वाले अपने फार्मेसी व्यवसाय के पुनर्गठन और बिक्री की घोषणा की थी। पुनर्गठन के बाद अपोलो हॉस्पिटल्स की फार्मेसी व्यवसाय में 25.5%, झेलम इन्वेस्टमेंट फंड की 19.9%, कोठारी की 9.9% और ईएनएएम सिक्योरिटीज की 44.7% हिस्सेदारी होगी।
उधर बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 1,469.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 1,475.00 रुपये पर खुला, मगर साढ़े 9 बजे के बाद से यह दबाव में है।
करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयरों में 22.15 रुपये या 1.51% की गिरावट के साथ 1,447.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,131.41 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,574.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 1,009.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख