शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएलसी इंडिया (NLC India) ने किया शेष 351 मेगावाट सौर ऊर्जा का शुभारंभ

सरकारी जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन कंपनी एनएलसी इंडिया (NLC India) ने तमिलनाडु उत्पादन और वितरण निगम (Tamil Nadu Generation and Distribution Corporation) या टीएनजीडीसी से मिली शेष 351 मेगावाट सौर ऊर्जा का शुभारंभ कर दिया है।

कंपनी को टीएनजीडीसी से कुल 709 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं मिली थी।
ये 351 मेगावाट की परियोजनाएँ तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, विरुधुनगर, और रामनाथपुरम के जिलों में स्थित हैं। इसके साथ ही राज्य में कंपनी की समग्र सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 1350 मेगावाट तक बढ़ गयी है।
इस खबर के सहारे एनएलसी इंडिया के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में एनएनसी इंडिया के शेयर ने 57.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हरे निशान में 58.20 रुपये पर शुरुआत की और 11 बजे के आस-पास 58.55 रुपये तक चढ़ा।
पौने 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपये या 1.39% की मजबूती के साथ 58.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,097.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 85.50 रुपये और निचला स्तर 49.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी