शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एनबीसीसी और कैडिला हेल्थकेयर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एनबीसीसी और कैडिला हेल्थकेयर शामिल हैं।

करूर वैश्य बैंक - क्रिसिल ने कंपनी के जमा प्रमाणपत्र के कार्यक्रम पर "क्रिसिल ए1+" की फिर से पुष्टि की है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - क्रिसिल ने कंपनी के ऋण कार्यक्रमों और बैंक सुविधाओं पर अपनी "क्रिसिल एएए/स्थिर/क्रिसिल ए1+" रेटिंग की फिर से पुष्टि की है।
पंजाब नेशनल बैंक - बैंक को केंद्र सरकार से 3,000 करोड़ रुपये मिले।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक को केंद्र सरकार से 7,000 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त हुई।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस - सुनील मेहता ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
कैडिला हेल्थकेयर - कंपनी जिपिटामैग दवा के अधिकार को मेडिक्योर को बेचेगी।
वॉकहार्ट - केयर ने दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं की रेटिंग को संशोधित कर बीबीबी- से बीबी+ किया।
एनबीसीसी - कंपनी ने सरकार के साथ मणिपुर परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये का समझौता किया।
भारत रसायन - कंपनी ने 20 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये।
एमबीएल इन्फ्रा - शेयरधारकों ने 300 करोड़ रुपये तक की पूँजी जुटाने की मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!