शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) की ई-कॉमर्स संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बेचने की योजना

खबरों के अनुसार बहुराष्ट्रीय इस्पात निर्माता कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) अपने एक ई-कॉमर्स संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

देश की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक की योजना गैर-मुख्य संपत्तियों की बिकवाली के जरिये अपना ऋण घटाने की है।
एक खबर के मुताबिक टाटा स्टील एमजंक्शन सर्विसेज (Mjunction Services) में अपनी 50% हिस्सेदारी की संभावित बिक्री के लिए सलाहकारों के साथ वार्ता कर रही है, जो स्टील, वस्तुओं से लेकर अनाज और चाय तक की वस्तुओं का ऑनलाइन कारोबार करती है।
एमजंक्शन सर्विसेज में टाटा स्टील की संयुक्त उद्यम साझेदार सरकारी कंपनी सेल (SAIL) है। संयुक्त उद्यम कंपनी में टाटा स्टील के हिस्से के लिए करीब 1,400 करोड़ रुपये के मूल्यांकन का अनुमान है।
उधर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 339.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 342.15 रुपये पर खुल कर 344.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सवा 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.20 रुपये या 0.94% की मजबूती के साथ 342.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 39,281.41 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 610.00 रुपये और निचला स्तर 322.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!