शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई के रेपो दर घटाने से एसबीआई (SBI) ने कम की एमसीएलआर

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

हाल ही में आरबीआई द्वारा रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती से एसबीआई ने एमसीएलआर घटाने का निर्णय लिया है। बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन और एक महीने के लिए 7.80% से घटा कर 7.70%, तीन महीनों के लिए 7.85% से 7.75%, 6 महीनों के लिए 8.00% से 7.90%, एक साल के लिए 8.15% से घटा कर 8.05%, दो साल के लिए 8.25% से 8.15% और तीन साल के लिए 8.30% से 8.25% कर दी। बैंक की घटी हुई एमसीएलआर 10 अक्टूबर से प्रभाव में आयेंगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
बीएसई में एसबीआई का शेयर 249.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 250.10 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे तक लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद शेयर में तेजी दिखी है।
करीब पौने 1 बजे बैंक के शेयरों में 6.75 रुपये या 2.71% की बढ़ोतरी के साथ 255.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,28,068.45 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 373.70 रुपये और निचला स्तर 244.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख