शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2% से ज्यादा टूटा जुआरी एग्रो केमिकल्स (Zuari Agro Chemicals) का शेयर

जुआरी एग्रो केमिकल्स (Zuari Agro Chemicals) के शेयर में 2% से ज्यादा की कमजोरी है।

कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि इसने अपने एक एनपीए (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश) संयंत्र को बंद कर दिया है। जुआरी एग्रो ने यह कदम कच्चे माल की उपलब्धता न होने के कारण उठाया है।
गौरतलब है कि जुआरी एग्रो केमिकल्स ने 27 अगस्त को इसी संयंत्र में दोबारा उत्पादन की बहाली की जानकारी दी थी, मगर अब कच्चे माल की कमी के चलते इसे दोबारा बंद करना पड़ा है। जुआरी एग्रो के अनुसार दोबारा इस संयंत्र में उत्पादन शुरू होने पर एक्सचेंज को इसकी जानकारी दी जायेगी।
मगर संयंत्र में उत्पादन बंद होने से जुआरी एग्रो के शेयरों में बिकवाली हो रही है। बीएसई में जुआरी एग्रो का शेयर 90.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 87.00 रुपये पर खुल कर 86.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब सवा 11 बजे यह 1.90 रुपये या 2.11% की गिरावट के साथ 88.10 रुपये के भाव पर चल रहा है इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 370.53 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 256.30 रुपये और निचला स्तर 83.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख